प्रयागराज में विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना लक्ष्य: गणेश केसरवानी

प्रयागराज में विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना लक्ष्य: गणेश केसरवानी

प्रयागराज में विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना लक्ष्य: गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 28 फ़रवरी । नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना है। यह बात प्रयागराज में शनिवार को विभिन्न याेजनाओं के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के बाद महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कही।

उन्होंने कहा कि पेयजल, स्वच्छता, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों की निरंतरता की सराहना करते हुए इसे प्रयागराज को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधासंपन्न शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय किए गए वाहनों के लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं सामान्य निधि योजना के तहत निर्मित नलकूपों एवं संबंधित कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। इससे शहर की बड़ी आबादी काे सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद निशा गुप्ता, नीलम मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।