धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा मंगल कलश यात्रा
मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
प्रयागराज, 28 मई । श्री हनुमान सेवा समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा मंगल कलश यात्रा धूमधाम के साथ समिति के महामंत्री हरिमोहन मालवीय एवं मंगल कलश यात्रा संयोजक अभिषेक ठाकुर के अगुवाई में हनुमान मंदिर बरगद घाट से निकाली गई।
समिति के देवेंद्र सिंह चंदेल ने गुरूवार को बताया कि कथावाचक आचार्य पुनीत महाराज अयोध्या धाम के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 29 मई से 4 जून तक शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक बरगद घाट मीरापुर हनुमान मंदिर के प्रागंण में श्रवण किया जाएगा और 5 जून को भागवत कथा की पूर्णाहुति हवन और भंडारे प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
राजेश केसरवानी ने बताया कि मंगल कलश यात्रा का शुभारम्भ विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया जो बरगद घाट हनुमान से उठकर ललिता देवी मंदिर सब्जी मंडी, तिकोनिया पार्क, 60 फिट रोड से होते हुए बरगद घाट हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। जगह-जगह मंगल कलश यात्रा कि पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंगल कलश यात्रा में 501 कलश के साथ महिलाएं शामिल हुई।
कलश यात्रा का संचालन अभिषेक ठाकुर ने किया। इस अवसर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद साहिल अरोरा, रणविजय सिंह, कंचन मौर्य, रीता सिंह, मंजूषा सिंह, नीता मेहरोत्रा, शांति प्रजापति, सुमन सरिता, ममता, रानी, माधुरी मालवीय, निशा, सावित्री, सुमन, सुधा, माया सिंह, पूजा, मंगला, कामिनी, दुलारी, शीला, कलावती, दुर्गा, ऊषा मालवीय आदि सैकड़ों महिला मंडल की महिलाएं रही।