स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा
तंबुओं की नगरी प्रयागराज माघ मेले में संगम की रेती पर 77वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित साधु-संतों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने शिविर के बाहर तिरंगा झंडा फहराया।
विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज अपने शिविर में शिष्यों एवं भक्तों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय,मेलाधिकारी ऋषिराज,होमगार्ड विभाग, पीएससी, विश्व हिन्दू परिषद सहित सभी समाजसेवी संगठनों ने शिविर के बाहर 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।--------------