बीएचयू एमएमवी में छात्राओं ने कार्यशाला में मिलेट-आधारित बेकिंग बनाने का गुर सीखा

बीएचयू एमएमवी में छात्राओं ने कार्यशाला में मिलेट-आधारित बेकिंग बनाने का गुर सीखा

बीएचयू एमएमवी में छात्राओं ने कार्यशाला में मिलेट-आधारित बेकिंग बनाने का गुर सीखा

वाराणसी, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) के महिला महाविद्यालय (एमएमवी) में गुरूवार को छात्राओं ने कार्यशाला में मिलेट-आधारित बेकिंग बनाने का गुर सीखा। “पोषण के माध्यम से विद्यार्थियों के कल्याण को बढ़ावा देने की पहल” के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला “स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए मिलेट-आधारित बेकिंग” के अन्तिम दिन छात्राओं को मिलेट-आधारित बेकिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें रागी ब्रेड, बेक्ड मिलेट मठरी, मिलेट केक, मिलेट ब्राउनी तथा मिलेट बन आदि के निर्माण का प्रदर्शन भी कार्यशाला में किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सुकन्या चक्रवर्ती एवं प्रो. ललिता वत्ता (गृह विज्ञान विभाग)ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन की आदतों को प्रोत्साहित करना था। प्रशिक्षक गुंजन शाह ने स्वस्थ बेकिंग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।