फर्जी ऐप से करोड़ों की ठागी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार
फर्जी ऐप से करोड़ों की ठागी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़, 05 फ़रवरी । जिले के साइबर थाना पुलिस ने नेक्स्ट स ट्रेड नाम की एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की जा रही करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़ करते हुए उज्जैन–इंदौर से जुड़े दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी और बैंक कर्मियों की संलिप्तता सामने आई है।
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में ठगी का खुलासा करते हुए नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बदरका निवासी
पीड़ित अशोक कुमार अग्रवाल ने फेसबुक विज्ञापन देखकर उन्होंने नेक्स्ट ट्रेड ऐप डाउनलोड किया। उन्हाेंने उसमें 8.99 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआत में मुनाफा दिखाया गया, लेकिन निकासी के प्रयास पर आईडी ब्लॉक कर दी गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तीन फरवरी को इन्द्रजीत डे निवासी ईस्ट दिल्ली, वर्तमान पता उज्जैन तथा अंकेश धाकड़ निवासी शिवपुरी, वर्तमान पता इंदौर के रूप में हुई है। अंकेश धाकड़ कोटक महिंद्रा बैंक इंदौर में कार्यरत था, को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से तीन मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, बैंक आईडी, जियो सिम और 870 नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह म्यूल खातों के जरिए पैसा ट्रांसफर कराता था। जांच में गोपाल भदौरिया (कोटक बैंक कर्मी), माधव, रॉकी और प्रीतम (यस बैंक कर्मी) फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। ये सभी ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे।