ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत

प्रयागराज, 09 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित पोंगहटपुल के पास रविवार रात ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे में एक साथ मामूली रूप से जख्मी हो गया।



पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सराय कालोनी निवासी प्रियम श्रीवास्तव (17) की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह इंटर का छात्र था। रविवार को दोस्त की बहन की शादी समारोह में मोटरसाइकिल से दो दोस्तों के साथ वह गया था। रात लगभग बाहर बजे वापस लौटते समय रास्ते में पोंगहटपुल के पास ट्रक के पीछे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज लगी कि प्रियम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दो साथी मामूली रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम तत्काल प्रियम श्रीवास्तव को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।