प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर जताया शोक
प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर जताया शोक
प्रयागराज, 12 अप्रैल)। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शोकसभा कर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय काशी के पूर्व कुलपति और हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष प्रो गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता का शुक्रवार को 99 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे भारत स्काउट गाइड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश त्रिपाठी ने दी।
वहीं हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक और वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ ने डॉ. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी से फोन पर पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी ने देते हुए बताया कि शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ प्रचारक महेश्वर मिश्र, नागेंद्र जायसवाल, अपर शासकीय अधिवक्ता मानव चौरसिया, देवेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, डॉ. अमित कुमार दुबे, अनामिका चौधरी, वंदना तिवारी, अर्चना शुक्ला, अरुण दुबे, अभिनव मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता, संघ विचार परिवार के लोग उपस्थित रहे।