राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 नवंबर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए झारखंड स्थापना दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को सारा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और परिश्रमी निवासियों के बल पर झारखंड प्रगति की नयी ऊचाइयां प्राप्त करे।