प्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत

प्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत

प्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत

प्रयागराज, 30 नवंबर । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना के सोहबतियाबाग मोहल्ले में एक युवक का शव रविवार सुबह घर के पास पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने बताया कि छत से गिरने से जान चली गई। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि रविवार सुबह जार्जटाउन थाने को सूचना दी गई कि इसी थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग मोहल्ला निवासी अंकित उर्फ गोलू 26 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश की अचानक छत से गिरने से मौत हो गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।