प्रयागराज : दो लाख की गांजा और पिस्टल समेत एक गिरफ्तार
प्रयागराज : दो लाख की गांजा और पिस्टल समेत एक गिरफ्तार

प्रयागराज, 29 मार्च (हि.स.)। कौंधियारा थाना एवं यमुनानगर एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को सड़वा नगर के पास से एक गांजा तस्कर काे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और 16 किलो 62 ग्राम गांजा बरामद की गई है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और एसओजी टीम प्रभारी, यमुनानगर उपनिरीक्षक नवीन सिंह की टीम ने करछना थाना क्षेत्र के सेमरी तालुका पुरवा गांव निवासी आरोपित दीपक गौतम काे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि गांजा बेच कर मिलने
वाली रकम से शौक पूरा करता है और पिस्टल साथ रखता है। विधिक कार्रवाई करते हुए आराेपित काे जेल भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।