प्रयागराज : फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

प्रयागराज : फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

प्रयागराज : फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

प्रयागराज, 25 अक्टूबर (हि.स.)।प्रयागराज जिले में हंडिया थाना क्षेत्र में शनिवार को घर के अन्दर फांसी के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हंडिया के जगदीशपुर गांव निवासी आयूष यादव (20) पुत्र केशवानंद का शव आज उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटका पाया गया है। माैके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में जांच पड़ताल की। युवक के आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं है। परिवारीजनाें से प्रार्थना पत्र लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।