वाहन की टक्कर से महिला की मौत

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

प्रयागराज, 25 अक्टूबर । प्रयागराज जिले में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने निकली महिला की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने शनिवार काे बताया कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी विमला देवी(65) पत्नी परदेशी बाबू आज गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए आटो से गई थी। आटो से उतरने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।