प्रयागराज : गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत

प्रयागराज : गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत

प्रयागराज, 01 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में सोमवार को एक आठ वर्षीय बच्चे का शव उतराता मिला है। बालक की मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि शिवकुटी निवासी रविशंकर का बेटे कुशाग्र (8) का शव आज गंगा नदी में गंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप उतराता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नाविकों के सहयोग बालक के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों कहना है कि रविवार की शाम वह गंगा नदी में खेलते खेलते चला गया। जहां अचानक गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर उसे खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं मिल सका था।