प्रयागराज : परिषदीय विद्यालयों में 50,676 बच्चों का हुआ नया प्रवेश
प्रयागराज : परिषदीय विद्यालयों में 50,676 बच्चों का हुआ नया प्रवेश
प्रयागराज, 15 मई । जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस नये सत्र में अभी तक 50,676 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। जबकि नये सत्र में बच्चों का पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक में प्रवेश सितम्बर तक होगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कापी, किताब, बैग सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी जा रही है।
बीएसए अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं का प्रवेश सितम्बर तक होगा। उन्होंने बताया कि छात्रों को सभी सुविधाएं सरकार की ओर से निःशुल्क किताब, बैग, जूता सहित अन्य सुविधाएं मिल रही है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश जारी है।
बीएसए ने बताया कि वर्ष 2024-25 में परिषदीय विद्यालयों में 35,152 छात्रों का और वर्ष 2025-26 में 87,429 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ था। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ शिक्षण हो रहा है, जिससे बच्चों की संख्या भी बढ रही है। उन्होंने बताया कि लोग अपने आसपास रहने वाले घरों में यह देख लें कि जो बच्चे किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हुए बच्चों का आसपास के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराएं, जिससे कि बच्चे शिक्षित होकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।