प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने आर्या गौतम को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने आर्या गौतम को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने आर्या गौतम को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया

 प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिवक्ता आर्या गौतम को प्राधिकरण की तरफ़ से वादों की पैरवी के लिए पैनल एडवोकेट नियुक्ति किया है। वह पीडीए को लीगल एडवाइज देने के साथ ही मुकदमों की पैरवी भी करेंगी। आर्या गौतम एक प्रतिष्ठित परिवार से आती है एवं सीनियर एडवोकेट विजय गौतम की बेटी हैं।

नियुक्ति के सम्बन्ध में विधि अधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अपने पत्र के माध्यम से आर्या गौतम को सूचित किया है। आर्या गौतम की यह नियुक्ति प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी के अनुमोदन से हुई है।

आर्या गौतम ने बी०बी०ए०एल०एल०बी० की डिग्री मुम्बई यूनिवर्सिटी से हासिल की है एवं वर्ल्ड इन्टलेक्चूअल प्रापर्टी ऑर्गेनाइजेशन (वीपो) मूटकोर्ट कम्पटीशन स्वीट्जरलैण्ड (जेनेवा) में इण्डिया को रिप्रेजेंट किया है। आर्या गौतम ने इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट मूटकोर्ट कम्पटीशन, नीदरलैण्ड में भी इण्डिया को रिप्रजेण्ट किया है।

आर्या गौतम को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पैनल का अधिवक्ता नियुक्त किये जाने पर उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्तागण विनोद कुमार मिश्रा, देवेश मिश्रा, श्याम शरण, माधव पाण्डेय, शुभम् त्रिपाठी, अम्बुज मौर्या, दिव्यज्योति, ईशान राहुल, सौन्दर्या गिरि, प्रत्यूष श्रीवास्तव, शिशिर कुमार, वैष्णवीं श्रीवास्तव, रिषभकेसरवानी, अम्बरीश चटर्जी व अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।