प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद : गणेश केसरवानी
प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद : गणेश केसरवानी
प्रयागराज, 13 मई । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर भाजपा प्रदेश संगठन पार्टी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।
महापौर गणेश केसरवानी ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव की अल्प आयु में आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। इस दुःख के क्षण में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा स्वर्गीय प्रतीक यादव जी को शांति प्रदान करे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, पार्षद किरन जायसवाल, मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति, रुद्रसेन जायसवाल, रितेश मिश्रा, सुनीता चोपड़ा, आशीष द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मोदी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी, विष्णु त्रिपाठी, कमलेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------