लोकप्रिय ठिठोली पंद्रहवें वर्ष में हुआ प्रयागराज महोत्सव

दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव का आयोजन 20 से

लोकप्रिय ठिठोली पंद्रहवें वर्ष में हुआ प्रयागराज महोत्सव

प्रयागराज, 13 मार्च । प्रयागराज का सुपरिचित लोकप्रिय ठिठोली (राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह) को विस्तार देते हुए इस वर्ष से आयोजित दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर धूमनगंज में किया जाएगा।

आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के तत्वावधान में जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में आयोजित प्रयागराज महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक वाइट हाउस, साकेत नगर, प्रीतम नगर में आसरा फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रयागराज महोत्सव के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।

--गीतकार अरुण जैमिनी को मिलेगा आसरा कैलाश गौरव सम्मान

महोत्सव के अध्यक्ष एवं आसरा के प्रदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार अरुण जैमिनी को आसरा कैलाश गौतम गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया तथा रवींद्रनाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी को प्रदान किया जाएगा। साथ ही लॉयन पंकज पाठक प्रयागराज गौरव सम्मान अपने शहर के सफल उद्यमी, मोटिवेशनल स्पीकर शिव शंकर सिंह को दिया जाएगा।

नगर के महापौर गणेश केशरवानी तथा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में प्रदीप तिवारी आसरा को प्रयागराज महोत्सव के अध्यक्ष एवं संयोजक तथा राकेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष घोष महासचिव, डॉ पीयूष दीक्षित कोषाध्यक्ष, डॉ पुष्पेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर ओझा, विशाल सिंह रिशु, मंजीत कुशवाहा को प्रमुख समन्वयक तथा डॉ भूपेश द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अखिलेश सिंह, तारिक सईद अज्जू, नरेश महारानी को प्रमुख संरक्षक बनाया गया। प्रयागराज महोत्सव संचालक के रूप में डॉ श्लेष गौतम एवं प्रीतम नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता को ठिठोली महोत्सव का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह यादव, प्रवीण पांडेय, दीपक सिंह पटेल, राजू पाल एवं मीडिया प्रभारी शिव पूजन सिंह, आलोक मालवीय को बनाया गया।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 20 मार्च को शाम 8 बजे से भोजपुरी नाइट्स (रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह) होगा तथा दूसरे दिन 21 मार्च को रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रयागराज के सुप्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल लगेंगे।

बैठक में अमरजीत सिंह, शिव कुमार भारतीय, अनिल कुशवाहा, राम लोचन साहू, भगवान दास भारतीय, पार्षदगण दिग्विजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केशरवानी, आलोक मालवीय, ज्ञान प्रकाश केशरवानी, पवन गुप्ता, सचिन केशरवानी, गौतम बनर्जी, रवि निषाद, संतोष तिवारी, मनीष सेठ सहित समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।