पुलिस ने लौटाए 210 गुमशुदा मोबाइल फाेन , चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस ने लौटाए 210 गुमशुदा मोबाइल फाेन , चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस ने लौटाए 210 गुमशुदा मोबाइल फाेन , चेहरों पर लौटी मुस्कान

प्रयागराज, 15 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित गंगानगर जोन की सर्विलांस सेल ने साेमवार काे 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 63 लाख 24 हजार रुपये है। मोबाइल फाेन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत साेमवार काे ने बताया कि पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल गंगानगर ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए 210 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपा है।