काशी द्वार को लेकर किसानों के विरोध को देखते हुए चनौली गांव में पुलिस बल तैनात

काशी द्वार को लेकर किसानों के विरोध को देखते हुए चनौली गांव में पुलिस बल तैनात

काशी द्वार को लेकर किसानों के विरोध को देखते हुए चनौली गांव में पुलिस बल तैनात

वाराणसी, 08 फरवरी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पिंडरा क्षेत्र के गांव चनौली में काशी द्वार के विरोध को देखते हुए रविवार को भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गांव चनौली में ही किसानों ने एक बैठक रखी थी, जहां से कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। गांव के चारों ओर पुलिस बल तैनात करने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

काशी द्वार के लिए वाराणसी में पिंडरा के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का एक समूह इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से भी भेंट कर चुका है। इसके बाद से स्थानीय कांग्रेस नेता भी किसानों के पक्ष में खड़े हैं। शनिवार को किसानों और कांग्रेस नेताओं ने मिलकर सर्किट हाउस में केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान के पत्रकार वार्ता में हंगामा किया था।

पिंडरा के चनौली गांव के किसानों का कहना है कि बीते दिन किसानों की एक बैठक आयोजित थी, जिसमें पुलिस पहुंच गई और कई किसान हिरासत में ले लिए गए। उनका आरोप है कि इस दौरान एसीपी पिंडरा प्रतीक चौहान ने किसानों से दुर्व्यवहार किया। वे सभी अभी भी काशी द्वार का विरोध कर रहे हैं। किसानों की जमीन लेकर काशी द्वार बनाना ठीक नहीं है। उनके क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती है, जिससे किसानों में भय भी व्याप्त है।