2027 में बदलाव का मन बना चुकी है जनता : शिवपाल सिंह यादव
2027 में बदलाव का मन बना चुकी है जनता : शिवपाल सिंह यादव
प्रयागराज, 25 मार्च । भाजपा पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को प्रयागराज में कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है। भाजपा सरकार में किसान बदहाल हैं। नौजवान बेरोजगार हैं और महिलाएं असुरक्षा की भावना में जी रही हैं।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में भी भय का माहौल है। समय-समय पर भाजपा नेताओं के विभेदकारी बयानों से समाज में भाईचारे की बजाय कटुता का माहौल बन रहा है। प्रदेश और देश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा और बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाना होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के प्रयागराज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया । सोरांव हाईवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्त दान बहादुर मधुर ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर में एक शिक्षण संस्थान द्वारा देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, अमरनाथ मौर्य, शमशाद अहमद, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, आर.एन. यादव, पार्षद तारा देवी, संगम लाल मौर्य, महबूब उस्मानी, श्याम सिंह बच्चा यादव, प्रेम चंद्र मौर्य, तारिक सईद अज्जू, डॉ. राजेश, अनुराधा अम्बेडकर, सुषमा पासी, राकेश उर्फ भोला पटेल, आस्था पटेल, संतोष यादव, देवीलाल, रवि गुप्ता, जीत लाल पासी, रमाकांत पटेल, माधव विश्वकर्मा, मशहद व रामसेवक पटेल आदि मौजूद रहे।