गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में जहरीली गैस रिसाव से अफरा-तफरी, कई की हालत बिगड़ी

गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में जहरीली गैस रिसाव से अफरा-तफरी, कई की हालत बिगड़ी

गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में जहरीली गैस रिसाव से अफरा-तफरी, कई की हालत बिगड़ी

गाजियाबाद, 13 अगस्त । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के हिंडन विहार में एक कबाड़ गोदाम में गैस सिलेंडर की कटिंग के दौरान उसमें से किसी जहरीले गैस का रिसाव के बाद वहां कई लोगों की तबियत बिगड़ गयी। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, खतरे से बाहर हैं। गैस रिसाव से लोगों की

तबियत बिगड़ने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार नगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बसे हिंडन विहार में सलीम कबाड़ी का गोदाम है। यहां आज सुबह कर्मचारी गैस सिलेंडराें की कटिंग कर रहे थे। तभी जहरीली गैस का रिसाव हो गया और देखते ही देखते आसपास के कई घरों के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई लोग बेहोश हो गए। इसके बाद किसी तरह चार पीड़ितों को जिले के सरकारी अस्पताल एमएमजी सहित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल चारों पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में एडीसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।