यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन
प्रयागराज, 16 मई रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शनिवार को दी।
यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से गाड़ी संख्या 04137-04138 विशेष ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरौनी जंक्शन के मध्य संचालित की जा रही है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार 19 मई से 14 जुलाई तक कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार एवं बुधवार 20 मई से 15 जुलाई तक कुल 17 फेरों में संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी ग्वालियर रेलवे स्टेशन से दोपहर 14ः15 बजे प्रस्थान करेगी तथा शनिचरा रेलवे स्टेशन, मालनपुर रेलवे स्टेशन, गोहद रोड रेलवे स्टेशन, सोनी स्टेशन, भिंड स्टेशन, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन, बलिया रेलवे स्टेशन, रेवती रेलवे स्टेशन, सूर्यामनपुर रेलवे स्टेशन, छपरा जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन एवं शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन होते हुए अगले दिन 12ः15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। इसी रास्ते वापसी भी होगी।
इसी प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा 01929-01930 विशेष गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से खुर्दा रोड जंक्शन के मध्य संचालित की जा रही है। गाड़ी 01929 झांसी से प्रत्येक 22 मई से 26 जून तक कुल 06 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01930 खुर्दा रोड से प्रत्येक 24 मई से 28 जून तक कुल 06 फेरे संचालित होगी।
यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन से प्रातः 04ः55 बजे प्रस्थान कर दतिया रेलवे स्टेशन, सोनागिर रेलवे स्टेशन, डबरा रेलवे स्टेशन, ग्वालियर रेलवे स्टेशन, शनिचरा रेलवे स्टेशन, मालनपुर रेलवे स्टेशन, गोहद रोड रेलवे स्टेशन, सोनी रेलवे स्टेशन, भिंड रेलवे स्टेशन, इटावा रेलवे स्टेशन, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन, फतेहपुर रेलवे स्टेशन, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन, न्यू वेस्ट केबिन (पास), पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड रेलवे स्टेशन, सासाराम रेलवे स्टेशन, डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन, अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन, गया जंक्शन, कोडरमा रेलवे स्टेशन, पारसनाथ रेलवे स्टेशन, एनएससीबी जंक्शन गोमो, आद्रा जंक्शन, बांकुरा रेलवे स्टेशन, बिष्णुपुर रेलवे स्टेशन, मिदनापुर रेलवे स्टेशन, हिजली रेलवे स्टेशन, बालासोर रेलवे स्टेशन, भद्रक रेलवे स्टेशन, जाजपुर के रोड रेलवे स्टेशन, कटक रेलवे स्टेशन, भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन होते हुए उसी दिन 19ः30 बजे खुर्दा रोड जंक्शन पहुँचेगी। यह गाड़ी खुर्दा रोड जंक्शन से 00ः35 बजे प्रस्थान कर 11ः15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।