79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई
प्रयागराज, 15 अगस्त । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं सभी स्कूलों एवं कालेजों में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के राष्ट्रगान किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इसी तरह प्रयागराज पुलिस आयुक्त जोगेन्दर सिंह ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने कोतवाली में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । प्रयागराज नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर गणेश केसरवानी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान किया। इसी तरह सभी राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठन, सरकारी स्कूल, कालेजों, विश्व विद्यालय सहित सभी स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।