विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए हुआ आयाेजन

विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए हुआ आयाेजन

विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए हुआ आयाेजन

लखनऊ 21 अप्रैल बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को 'विश्व पृथ्वी दिवस' के पूर्व संध्या पर भूविज्ञान विभाग, बीबीएयू में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार और सतत् विकास लक्ष्य समिति के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित की गयी।

प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँचाना और सभी के माध्यम से जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है और वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति प्रेरित होते हैं। साथ ही, यह पहल विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में 6 रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है, बल्कि वे पर्यावरणीय मुद्दों, सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को भी गहराई से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।