पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने दी बधाई
पं. केसरीनाथ त्रिपाठी प्रयाग के गौरव एवं हम सब के आदर्श

प्रयागराज, 10 नवम्बर । पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के 88वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लिए स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हुए दीर्घायु की कामना की।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर ने फोन करके उन्हें बधाई दी है। कहा है कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी प्रयाग के गौरव हैं और हम सबके आदर्श है। एक कुशल राजनेता के रूप में उन्होंने अनेक उच्च पदों रहकर ईमानदारी पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की और जनता की सेवा की। उनका मार्गदर्शन सदैव हम सब को प्राप्त होता रहे और उनका जीवन दीर्घायु हो, ऐसी ईश्वर से कामना है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अनामिका चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, रणजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, रामलोचन साहू, प्रेम नारायण केसरवानी, पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्रा, प्रमोद मोदी, विष्णु वर्मा, राजेश सोनकर, राजेश गुप्ता, श्याम चंद्र हेला, बृजेश मिश्रा, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, कमलेश पाल, सीता शरण शास्त्री, संजय कुशवाहा, अजय शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।