जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय
प्रयागराज, 04 जुलाई ।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को लखनऊ स्थित ऐतिहासिक जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेशभर से लाखों समाजवादी कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन एकत्रित होंगे। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज शहर में स्थित एक होटल में मीडिया से बात करते हुए बलिया से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद सनातन पाण्डेय ने दी।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने के संकल्प के साथ मनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि भारत विविध भाषाओं, संस्कृतियों, वेशभूषाओं, खान-पान और जीवन-शैली वाला देश है। ऐसे विविधतापूर्ण राष्ट्र का समग्र विकास समाजवादी विचारधारा के मार्ग पर चलकर ही संभव है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने, आपसी भाईचारे को कमजोर करने तथा धार्मिक स्थलों और नदियों के नाम पर राजनीति करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि देश की ऐतिहासिक परंपरा रही है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हमेशा तानाशाही प्रवृत्तियों का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध किया है और अब फिर ऐसा करने का समय आ गया है।
इससे पूर्व सांसद सनातन पाण्डेय ने जिलेभर से आए प्रबुद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 5 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने की, जबकि संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।
बैठक को एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, रविन्द्र मिश्रा 'रवि', पूर्व मंत्री मीना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, मनोज पाण्डेय, बब्बन दुबे, हिमांशु त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी (पंडा महाराज), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गायत्री प्रसाद 'मंडन तिवारी', सत्यभामा मिश्रा, डॉ. पूजा मिश्रा, पवन द्विवेदी, नितेश तिवारी, एस.बी. पाण्डेय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक में राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव (अधिवक्ता), अवधेश यादव, अनंत बहादुर, राम अवध पाल, सचिन श्रीवास्तव, मो. सऊद, मो. हामिद, रेहान, प्रखर यादव (अधिवक्ता), सुधाकर शुक्ला, भास्कर नाथ, अरविन्द शुक्ला, गणेश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, सीटू शुक्ला, कमलेश शुक्ला, मुनीम शुक्ला, आकाश शुक्ला, विवेक, रामशंकर तथा बृजेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।