डेंगू से नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक आशीष भाटी की मौत
डेंगू से नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक आशीष भाटी की मौत
गौतमबुद्ध नगर, 7 अक्टूबर । नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक आशीष भाटी (48 वर्ष) की आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। वे कई दिन से डेंगू बुखार से पीड़ित थे। उनके पिता हरिश्चंद्र भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। आशीष की मौत की खबर पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए।
मृतक आशीष भाटी के पिता हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया था। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उनका ग्रेटर नोएडा के भाटी कृषि फार्म पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आशीष की अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद नागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा की मीडिया प्रभारी अमित त्यागी सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।