महाशिवरात्रि को पूजे गए बाबा भोलेनाथ के भक्त नंदी एवं गौवंश

महाशिवरात्रि को पूजे गए बाबा भोलेनाथ के भक्त नंदी एवं गौवंश

महाशिवरात्रि को पूजे गए बाबा भोलेनाथ के भक्त नंदी एवं गौवंश

प्रयागराज, 15 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न गौशालाओं में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त नंदी एवं गौवंश काे पुष्पों की माला पहनाकर पूजा की गई । उन्हें हराचरा एवं पौष्टिक आहार के साथ गुड़ भी खिलाया गया।



रविवार को प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के निर्देश पर पशुपालन विभाग की सूचना के अनुरूप महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ के परम भक्त भगवान नंदी की पूजा करने के लिए रविवार को प्रयागराज जनपद में स्थित स्थायी एवं अस्थाई गौशालाओं में नंदी एवं गौवंश की पूजा सभी विकासखंडों में पशुपालन विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुबह-सुबह गौशालाओं की साफ-सफाई करने के साथ बछड़े एवं गोवंशों की विधि विधान से मंत्रों के साथ कुमकुम का तिलक लगाया और पुष्पों की माला पहनाकर पूजा की गई। गौवंशों को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार भी खिलाया।

जनपद के सहसों, फूलपुर, बहरिया, सोरांव,चैमलपुर गांव, बहादुरपुर, हंडिया, सैदाबाद, श्रृंगवेरपुर, मऊआइमा, होलागढ़, कौड़िहार, कोरांव, मेजा, खीरी ,बारा, शंकरगढ़, कौंधियारा, मांण्डा सहित सभी स्थानों पर नंदी एवं गौवंश की पूजा की।