सेफर इंटरनेट डे पर सुरक्षित डिजिटल दुनिया का दिया संदेश

सेफर इंटरनेट डे पर सुरक्षित डिजिटल दुनिया का दिया संदेश

सेफर इंटरनेट डे पर सुरक्षित डिजिटल दुनिया का दिया संदेश

मीरजापुर, 10 फ़रवरी । सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम स्मार्ट तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग पर केंद्रित रही।

कार्यशाला में इंटरनेट उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, एआई के फायदे और उससे जुड़े जोखिमों, डिजिटल लेन देन में सतर्कता तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने डीपफेक, डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों की जानकारी देते हुए सुरक्षित रहने के तरीके बताए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री साझा करने से पहले उसके प्रभाव पर जरूर विचार करें। उन्होंने ऑनलाइन ठगी की आशंका होने पर इसे छिपाने के बजाय परिवार या मित्रों को तुरंत जानकारी देने की सलाह दी। साथ ही बताया कि साइबर फ्राड की स्थिति में नागरिक तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सम्पर्क कर सकते हैं।