सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बांदा, 07 मार्च । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस ने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपित को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

थाना कालिंजर के उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर ने बताया कि एक दिन पूर्व 06 मार्च 2026 की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम तलैयापुरवा (अंश मसौनी) निवासी साहबदीन ने सूचना दी कि उसके भाई ने जान से मारने की नीयत से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। आरोपित ने जान से मारने की भी धमकी दी है। इस तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर ही आरोपित राजाबाबू निवासी ग्राम तलैयापुरवा अंश मसौनी को कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है और घटना में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।