बैठक में अपमानित करने पर महंत हरिगिरि काे नाेटिस देकर करेंगे कानूनी कार्रवाही: महंत गोपाल गिरि
बैठक में अपमानित करने पर महंत हरिगिरि काे नाेटिस देकर करेंगे कानूनी कार्रवाही: महंत गोपाल गिरि
हरिद्वार, 29 नवंबर । श्री पंच दशनाम आह्वान अखाड़े के महंत गोपाल गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री की अर्द्धकुंभ मेला बैठक के दौरान
अपमानित किए जाने के लिए जूना अखाड़े के महंत हरिगिरि महाराज को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे हरिगिरि महाराज के खिलाफ नाेटिस देकर कानूनी कार्यवाही करेंगे।
महंत गोपाल गिरि महाराज ने शनिवार को बताया कि बैठक किसी अखाड़े या अखाड़ा परिषद की नहीं थी। बैठक सरकार की ओर से बुलायी गयी थी। ऐसे में महंत हरिगिर महाराज को उनका अपमान करने का कोई अधिकार नहीं था। यदि बैठक अखाड़ा परिषद की होती और उसमें वह जाते तो बैठक से बाहर करने का हरिगिरि का अधिकार था, किन्तु यहां हरिगिरि कैसे स्वयं पंच बने बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनको लेने के लिए प्रशासन की ओर से स्कॉट उपलब्ध करायी गयी थी। अखाड़े के महंतों की अनुपस्थिति में वह वहां गए थे। उनके अतिरिक्त और भी कुछ संत ऐसे थे, जिनको निमंत्रण नहीं था, किन्तु अखाड़े का प्रतिनिधित्व करने वे आए थे।
महंत गोपाल गिरि महाराज ने कहा कि हरिगिरि महाराज ने सन् 2025 में प्रयागराज में निर्मोही अखाड़े के महंत राजेन्द्र दास महाराज के साथ मेला कार्यालय में अभद्रता की थी और कल हरिद्वार में डाम कोठी में मुख्यमंत्री के अर्द्धकुम्भ मेला बैठक में भी उन्होंने उनके साथ वहीं करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बैठक में किसी प्रकार का खलल न पड़े, इस कारण से वह चुपचाप वहां से चले आए। उन्होंने कहा कि बीते रोज हुए अपने इस अपमान के लिए वह हरिगिरि महाराज को नोटिस देंगे। यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, किप्तु अपने अपमान का बदला अवश्य लेंगे।