लखनऊ : अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनाें का हंगामा

लखनऊ : अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनाें का हंगामा

लखनऊ : अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनाें का हंगामा

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना बंथरा क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।

थाना प्रभारी के बताया कि मृतका की पहचान उन्नाव जिले के रहने वाले प्रदीप की पत्नी अंजली देवी (23) के रूप में हुई है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी डेढ़ माह की गर्भवती थी और पिछले लगभग 15 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसका इलाज उन्नाव जनपद के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर आज सुबह उसे लखनऊ स्थित बंथरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि मृतका के पिता उन्नाव के अचलगंज निवासी जयप्रकाश नारायण ने किसी के विरुद्ध कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने लिखित रूप से बताया कि उनकी पुत्री की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, जिसके बाद नियमानुसार पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।