नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने में न छोड़ें कोई कसर: संजय गुप्ता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने में न छोड़ें कोई कसर: संजय गुप्ता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने में न छोड़ें कोई कसर: संजय गुप्ता

प्रयागराज, 12 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।

क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए अ​धिनियम लाये हैं।

यह बात रविवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने विशेष रूप से महिला मोर्चा एवं महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से ही अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

इस दौरान नारी शक्ति सम्मेलन व पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान, बाइक एवं स्कूटी रैली, कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारी शक्ति विजय दौड़ एवं नारी शक्ति मार्च जैसे कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, अभिलाषा गुप्ता नंदी, कंचनलता कुशवाहा, शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, कविता यादव त्रिपाठी, पार्षद किरन जायसवाल, दुर्गेश नंदिनी, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, आनंद सोनकर, डॉ. शैलेश पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण पटेल, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, शुभम सिंह एवं विश्वास श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।