श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं

मीरजापुर, 28 नवंबर । हलिया क्षेत्र के राजपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथावाचक बैजनाथ पांडेय महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की माखनचोरी सहित विभिन्न बाल लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महाराज ने बताया कि बाल्यकाल में ही भगवान कृष्ण ने कंस के भेजे गए अनेक राक्षसों का विनाश कर धर्म की रक्षा की। उन्होंने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का उल्लेख करते हुए जरासंध वध सहित अनेक युद्धों का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त पापों और विकारों का नाश होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के समापन पर भागवत महापुराण की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कथा यजमान शांति देवी और प्रविण मिश्रा के साथ पंडित शिवशंकर दूबे, रामराज मिश्र, राम आसरे शुक्ल, गुलाब सिंह, जगदीश मिश्र, अरुण मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भावपूर्वक कथा का श्रवण किया।