बड़नपुर के डिपुआ घाट पर सरयू स्नान को भी पंहुच रहे कांवरिए

बड़नपुर के डिपुआ घाट पर सरयू स्नान को भी पंहुच रहे कांवरिए

बड़नपुर के डिपुआ घाट पर सरयू स्नान को भी पंहुच रहे कांवरिए

बाराबंकी, 08 फ़रवरी। कांवड़ लेकर आए भक्तों के अन्दर सरयू नदी में स्नान करने की भी विशेष आस्था और ललक देखने को मिल रही है। रविवार सुबह महादेवा धाम पहुंचने पर कांवरिए समूह बनाकर महादेवा से करीब तीन किलोमीटर पूरब स्थित बड़नपुर के डिपुआ घाट पर सरयू नदी में स्नान करने जाते हैं।

श्रद्धालु पहले सरयू में आस्था की डुबकी लगाते हैं, इसके बाद महादेवा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को कांवर अर्पित करने के बाद जल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सरयू स्नान के बाद जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसी कारण कांवरिए यहां रुककर स्नान कर रहे हैं।

डिपुआ घाट पर कांवरियों की आवाजाही बनी रहती है, इसकेे चलते दो गोताखोर तैनात किए गए हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु हर-हर बम-बम के जयघोष के साथ महादेवा धाम की ओर रवाना हो जाते हैं। कांवरियों के आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है।

---------------