काउंसलिंग कर महिलाओं में बढ़ाएं आत्मविश्वास : रेनू गौड़

काउंसलिंग कर महिलाओं में बढ़ाएं आत्मविश्वास : रेनू गौड़

काउंसलिंग कर महिलाओं में बढ़ाएं आत्मविश्वास : रेनू गौड़

फिरोजाबाद, 6 नवंबर । राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बृहस्पतिवार को पीड़ित महिलाओं की वेदना और पीड़ा को डबरई स्थित निरीक्षण भवन में सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महिलाओं की पीड़ा को न केवल सुना अपितु उनकी पीड़ा को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य के समक्ष 11 मामले आए। जिसमें से तीन का त्वरित निस्तारण कराया और शेष का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य के समक्ष तलाक के, दहेज उत्पीड़न के, छेड़खानी के और ससुराल पक्ष द्वारा पीड़ित करने के मामले सामने आए, अंत में महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि हमारा प्रयास है, कि हम पारिवारिक विवादों का आपसी समझौते से सुलह कराऐ, साथ ही साथ काउंसलिंग कर महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, जिससे महिलाएं अपने मदद के लिए स्वयं खड़ी हो सकें और अपने विरुद्ध किए जा रहे, अत्याचार के खिलाफ भी आवाज उठा सकें।

इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार, तहसीलदार कीर्ति चौधरी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।