इविवि के ऋषभ मेहरोत्रा एआई गवर्नेंस पर प्रजेंटेशन देकर बने उपविजेता, हुआ स्वागत

इविवि के ऋषभ मेहरोत्रा एआई गवर्नेंस पर प्रजेंटेशन देकर बने उपविजेता, हुआ स्वागत

इविवि के ऋषभ मेहरोत्रा एआई गवर्नेंस पर प्रजेंटेशन देकर बने उपविजेता, हुआ स्वागत

प्रयागराज, 10 मार्च। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राजनीति विज्ञान विभाग के परास्नातक विद्यार्थी ऋषभ मेहरोत्रा रायसीना डायलॉग, नई दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन कर उपविजेता बने। इविवि में मंगलवार को इस उपलब्धि पर उनका स्वागत किया गया।

इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने मंगलवार को बताया कि 5-7 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित रायसीना-आईई ग्लोबल स्टूडेंट चैलेंज में ऋषभ ने अपनी प्रजेंटेशन से सभी को आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के छात्रों को वैश्विक मुद्दों पर नीतिगत विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। ऋषभ ने एआई गवर्नेंस पर केंद्रित प्रजेंटेशन बनाकर प्रथम उपविजेता का स्थान पाया।

पीआरओ ने बताया कि छह सदस्यों की टीम में विभिन्न पृष्ठभूमियों के नॉर्वे, चीन, श्रीलंका, तंजानिया, चिली और भारत के प्रतिभागी शामिल रहे। ऋषभ की टीम के अकादमिक सलाहकार गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अमित मुखर्जी थे। जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रोजेक्ट विकसित किया और प्रस्तुति दी। प्रो. कपूर ने बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षण अनुभव और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इविवि का प्रतिनिधित्व करके लौटे ऋषभ का राजनीति विज्ञान विभाग में स्वागत किया गया।