अमेठी में भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की दर्दनाक मौत।

अमेठी में भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की दर्दनाक मौत।

अमेठी में भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की दर्दनाक मौत।

अमेठी, 05 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बेचूगढ़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। हादसे की वजह से कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना के थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। एक ड्राइवर का नाम राहुल यादव (44) पुत्र धर्मराज यादव निवासी केवटली राजापुर, जनपद जौनपुर और दूसरे का नाम शिशुपाल (38) पुत्र जयपाल निवासी नरही कासिमपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।