तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ / प्रयागराज, 7 जुलाई (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत 45 जिलों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ जनपदों में गरज व चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। माैसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन सतर्क हाे गया।

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर में आगामी तीन दिनों में भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 9 जुलाई के बीच बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा व झांसी के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसी तरह 9 से 10 जुलाई काे बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई जनपदों में इस दौरान गरज चमक एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।