हरगोविन्द कुशवाहा आकाशवाणी छतरपुर में बुन्देली लोक संगीत के निर्णायक मण्डल में नामित
हरगोविन्द कुशवाहा आकाशवाणी छतरपुर में बुन्देली लोक संगीत के निर्णायक मण्डल में नामित
झांसी, 9 जुलाई । बुन्देलखंड की लोकसंस्कृति, इतिहास व धार्मिक महत्व के जानकार, एनसाइक्लोपीडिया ऑफ बुन्देलखंड के नाम से विख्यात अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ उ०प्र० के कार्यवाहक अध्यक्ष, हरगोविन्द कुशवाहा को आकाशवाणी छतरपुर के संगीत अनुभाग के गैर सरकारी निर्णायक मण्डल में नामित किया गया है। इसकी जानकारी उन्हें बीते रोज पत्र द्वारा दी गई।
हरगोविन्द कुशवाहा के निजी सचिव मिथलेश कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कुशवाहा को आकाशवाणी छतरपुर के उपमहानिदेशक (कार्यक्रम पश्चिम) के द्वारा 17 मार्च 2025 से तीन वर्ष के लिये निर्णायक मण्डल में नामित किया गया है। उन्होंने 8 जुलाई मंगलवार को पत्र भेजकर बताया कि आकाशवाणी छतरपुर में होने वाले बुन्देली लोकसंगीत (गायन/वादन) के स्वर परीक्षण हेतु स्थानीय स्वर परीक्षण बोर्ड (LAB) में 17 मार्च 2025 से तीन वर्ष की अवधि हेतु नामित किया गया है। आशा की जाती है कि आकाशवाणी छतरपुर के उक्त कार्यों हेतु आपका अमूल्य सहयोग मिलता रहेगा। इससे पूरे बुन्देलखण्ड के संगीत कलाकारों के चयन में अपना निर्णय लेंगे। उनके नामित होने से समस्त बुन्देलखण्ड के संगीत प्रेमी और कलाकारों में हर्ष की लहर है।