प्रयागराज के ठठेरी बाजार में जमकर उड़ा गुलाल,खेली गई ऐतिहासिक होली

प्रयागराज के ठठेरी बाजार में जमकर उड़ा गुलाल,खेली गई ऐतिहासिक होली

प्रयागराज के ठठेरी बाजार में जमकर उड़ा गुलाल,खेली गई ऐतिहासिक होली

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के ठठेरी बाजार की ऐतिहासिक होली गुरुवार को पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और रंग-गुलाल के साथ होली के जश्न में डूबे नजर आए। डीजे की धुन पर युवाओं और श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

शहर के पुराने और प्रमुख बाजारों में शामिल ठठेरी बाजार की होली लंबे समय से अपनी अलग पहचान रखती है। यहां हर वर्ष होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और पारंपरिक अंदाज में रंगोत्सव मनाते हैं। गुरुवार को भी सुबह से ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और सनातनी समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।