बिसरख डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडाेजर,25 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
बिसरख डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडाेजर,25 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
-डूब क्षेत्र में अवैध काॅलोनी बनाने की फिराक में थे काॅलोनाइजरग्रेटर नोएडा,20 अगस्त। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बुलडाेजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। काॅलोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के डूब क्षेत्र (खसरा संख्या-112 व 113) की लगभग 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर काॅलोनाइजर अवैध काॅलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। यह जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है। बुधवार को जीएम एके सिंह सहित ओएसडी रामनयन सिंह, वर्क सर्किल तीन के प्रभारी राजेश निम और नागेंद्र सिंह, प्रबंधक रोहित गुप्ता, पुलिस-प्रशासन और पीएसी की मौजूदगी में बुधवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ढहा दिया। प्राधिकरण की तरफ से तीन जेसीबी और दो डंपर का इस्तेमाल कर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। यह कार्रवाई लगभग दो घंटे चली।
उधर ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से भी अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।