मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में फिरोजाबाद को मिला चौथा स्थान

मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में फिरोजाबाद को मिला चौथा स्थान

मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में फिरोजाबाद को मिला चौथा स्थान

फिरोजाबाद, 08 मई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने जनपद की अब तक की उपलब्धियों पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी को पीडीआरडीए ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप जनपद को सम्पूर्ण प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, 1260 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष शत्-प्रतिशत स्वीकृतियां प्रदान की जा चुकी है, अब तक 1226 आवास पूर्ण किए जा चुके है, जो कुल लक्ष्य का 97.30 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से शिकोहाबाद और टूण्डला ब्लॉक की सराहना की, जिन्होने शत्-प्रतिशत पूर्णतः का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, साथ ही अरांव (98.54 प्रतिशत), जसराना (98.28 प्रतिशत) के उत्कृष्ट कार्य को भी सराहा।

जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में हमारा जनपद पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर है, यह उपलब्धि विभागीय अधिकारियों और मैदानी स्तर पर काम कर रहें कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। हमारा अंतिम उद्देश्य केवल आंकडे़ प्राप्त करना नहीु, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को पक्की छत और सम्मानजनक जीवन देना है। जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि जनपद की प्रगति सराहनीय है, फिर भी शेष बचे 24 आवासों को भी युद्धस्तर पर कार्य कर तत्काल पूर्ण किया जाए, जिन ब्लॉकों में (खैरगढ, मदनपुर, नारखी) में कार्य प्रगति पर है, वहां के खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आगामी सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।