प्रत्येक शिकायताें का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए : अनुप्रिया पटेल

प्रत्येक शिकायताें का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए : अनुप्रिया पटेल

प्रत्येक शिकायताें का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए : अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर, 6 अक्टूबर । अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को जनपद के सरदार पटेल चौराहा स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर ही कई विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीण विकास, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।

अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सफल होंगी जब अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ समय पर पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित भाजपा व अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और जिले के कई प्रमुख नागरिक मौजूद रहे।