प्रयागराज में घर के फंदे से लटका मिला इलेक्ट्रीशियन का शव
प्रयागराज में घर के फंदे से लटका मिला इलेक्ट्रीशियन का शव
प्रयागराज, 14 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में मंगलवार को घर के अन्दर इलेक्ट्रीशियन का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर शिवपुरी मार्ग निवासी सुधीर कुमार विश्वकर्मा (55) पुत्र शिवराम विश्वकर्मा परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह शराब पीने का आदी हो गया। मंगलवार को परिवार के लोगों ने सूचना दिया कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।