डीएम व एसएसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ, चेतना रथ को दिखाई हरी झंडी

डीएम व एसएसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ, चेतना रथ को दिखाई हरी झंडी

डीएम व एसएसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ, चेतना रथ को दिखाई हरी झंडी

मीरजापुर, 1 नवंबर । पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर यातायात माह का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लाेगाें को जागरूक करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसपी ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कहा कि यातायात माह के दौरान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम हाेंगे।

इस अवसर पर डीएम और एसएसपी ने यातायात जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे जनपद में भ्रमण कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में जिले के बड़े अधिकारियाें के अलावा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक उपस्थित रहे।