साइबर सेल ने धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता के खाते में वापस कराए 5 लाख रुपये
साइबर सेल ने धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता के खाते में वापस कराए 5 लाख रुपये
प्रयागराज, 30 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने की साइबर सेल की टीम ने सोमवार को धोखाधड़ी की शिकार एक पीड़िता के खाते में पांच लाख रुपये वापस कराए। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।
उन्होंने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर छिबैया गांव निवासी शिवर्तिका ने 17 मार्च 2026 को अपने बैंक खाता से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर पांच लाख रूपये ट्रांसफर कराए जाने की शिकायत की। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही शुरू कीगई। आवेदिका के खाता से कटे 5 लाख रुपये को तत्काल साइबर हेल्प डेस्क थाना झूंसी ने होल्ड कराया दिया। साइबर सेल की पुलिस टीम ने प्रकरणमें कार्यवाही करते हुए आज 30 मार्च को पीड़ित आवेदिका के खाते से ट्रांसफर और होल्ड कराई पूरी धनराशि 5 लाख रुपये वापस खाते करा दिए। अपनी धनराशि वापस पाकर आवेदिका व उनके परिजन का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्हाेंने साइबर हेल्प डेस्क थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज के प्रयासों की प्रशंसा की।
डीसीपी ने किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होने पर साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 पर 24 घंटे के अन्दर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और 24 घंटे के ऊपर हो जाए ताे www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।