पीडीए समाज से आने वाले अपराधियों को कमर के ऊपर मारी जा रही गोली : सांसद वीरेंद्र सिंह
पीडीए समाज से आने वाले अपराधियों को कमर के ऊपर मारी जा रही गोली : सांसद वीरेंद्र सिंह
वाराणसी, 05 जून । वाराणसी में भोजूबीर स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्तमान रवैया पर प्रश्न चिन्ह उठाया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजकल नई चीज देखने में आ रही है कि पीडीए समाज से आने वाले अपराधियों को कमर के ऊपर गोली मारी जा रही है, जबकि अन्य अपराधियों के पांव में गोली मार कर एनकाउंटर हो रहा है।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह वर्तमान सरकार की देन है की हाफ एनकाउंटर जैसा शब्द भी सामने आ गया है। पहले एनकाउंटर हुआ करता था, जिसमें अपराधी को गोली लग जाया करती थी। अब हर एक अपराध में फरार अपराधी के हाफ एनकाउंटर होने की सूचना मिलती है।
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि जहां कानून का राज है, वहां खुल के अपराध हो रहा है। इतने दिन बीतने के बाद भी केवल एक अपराधी के एनकाउंटर की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।