प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियोें ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियोें ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियोें ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर, 22 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी चौराहे से हाइडिल तक पैदल मार्च निकाला और बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने धरना पर बैठे लाेगाें काे संबोधित किया। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अभियंता की अनुपस्थित में मेहदी बाबू को सौंपा। इस मौके पर डॉ. राकेश मिश्र, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शिव मिश्रा, इरशाद खान, राजकुमारी मिश्रा, विजय प्रकाश वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, इकबाल हुसैन, शमसुद जोहा, शाकिब अली, मुहम्मद असरफ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।