विजयादशमी पर गोपूजन कर मुखयमंत्री योगी ने की गौसेवा

विजयादशमी पर गोपूजन कर मुखयमंत्री योगी ने की गौसेवा

विजयादशमी पर गोपूजन कर मुखयमंत्री योगी ने की गौसेवा

गोरखपुर, 2 अक्टूबर  गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंदिर की गौशाला में गौपूजन किया। गौमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गौमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से गुड़, पूड़ी और चावल का लड्डू खिलाकर उनकी सेवा की।

गौसेवा के प्रति मुख्यमंत्री योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गौमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। विजयादशमी पर गौपूजन करने के दौरान हमेशा की तरह उनकी आत्मीयता का भाव दिखाई दे रहा था। पूजन के साथ वह गौवंश को दुलारते भी रहे। विजयादशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।